पीले परिधानों में सजी महिलाओं ने बिखेरी बसंती छटा, वैश्य महिला इकाई ने किया बसंत उत्सव का रंगारंग आयोजन

Datia News : दतिया। बसंत उत्सव के रंगारंग कार्यक्रम का बुधवार को वैश्य महिला इकाई दतिया के तत्वाधान में भव्य आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुनीता गांधी की उपस्थिति में दतिया तहसील अध्यक्ष रेनु खर्द के निवास पर धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर सभी वैश्य महिलाओं ने हाउजी और दूसरे अन्य गेम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।

इस दौरान बसंत उत्सव पर महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महिलाओं ने बसंत के आने पर मौसम में परिवर्तन और प्रकृति के स्वरूप में निखार आने संबंधी कई उदाहरण प्रस्तुत किए।

उत्सव में सभी महिलाएं आकर्षक पीले परिधान में शामिल हुई। जिसे देखकर पूरे माहौल में बंसती छटा नजर आ रही थी। इस मौके पर महिलाओं ने ढोलक पर कई बसंत से संबंधित गीत भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में मिसेज बसंती विजेता घोषित की गईं। स अवसर पर वैश्य महिला पदाधिकारी और सदस्य सुनीता गांधी, रीता अग्रवाल, रेनु खर्द, सुनयना अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रंजना भटनागर, किरण गुप्ता, राधिका रूसिया, रेनू नगरिया, मीनू मोर,

सविता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, राधा सांवला, सुनीता सेठ, सुमन नीखरा, गायत्री गुप्ता, अभिलाषा लोहिया, अंजना अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, ज्योति सेठ, नेहा सांवला आदि मौजूद रही। अंत में रेनु खर्द ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एक दूसरे को बसंत उत्सव की बधाइयां दी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!