दतिया. निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता और सजगता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें. निर्वाचन कार्य में किसी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी. इस आशय के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांडेर में आयोजित निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के दौरान दिए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के दौरान कई बार छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है इसलिए दिए गए निर्देशों का अक्षरसः पालन सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण और नैतिक मतदान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें.
प्रशिक्षण के दौरान डीएलएमटी मनोज द्विवेदी ने विधानसभा उप निर्वाचन 21 भांडेर में संलग्न विधानसभा स्तरीय नोडल अधिकारियोंए कम्युनिकेशन टीमए कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर, चिन्हित प्रति के परीक्षण कार्य में नियोजित अधिकारियों और कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों और बूथ लेविल अधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए सजगता के साथ कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में डीएलएमटी डॉ. रतन सूर्यवंशी ने निर्वाचन कार्य संलग्न सभी लोकसेवकों को ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र कौशिक ने कोविड-19 के संदर्भ में जारी गाइड लाइन की जानकारी देते हुए उसका पालन करने और करवाने का सुझाव दिया तथा तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी ने मतदाता सूची के कार्य में संशोधन और परिवर्धन के कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए.
