भव्यता से मनेगी भक्त कर्माबाई जयंती, अक्षय तृतीय पर होगा आदर्श विवाह सम्मेलन, युवा व्यवसाई संजीव साहू को सौंपा गया समिति अध्यक्ष का दायित्व

Datia News : दतिया। भक्त शिरोमणि कर्माबाई की जयंती समारोह 28 मार्च को पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। जिसमें नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी एवं मंदिर पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण होगा। इसके अलावा 3 मई अक्षय तृतीय (अखतीज) को कन्याओं के आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन भी साहू समाज द्वारा किया जाएगा।

साहू समाज के आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें गोविंद मसाले के संचालक संजीव साहू को अध्यक्ष, विजय साहू को उपाध्यक्ष, दिनेश साहू को सचिव, दीपक साहू को सह सचिव पद का दायित्व दिया गया है।

आयोजन समिति का माल्यार्पण किया गया सम्मान

साहू समाज के आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष युवा व्यवसाई एवं समाजसेवी संजीव साहू सहित अन्य पदाधिकारियों का समाज की ओर से माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि संजीव साहू, समाज हित एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों में लगातार बढ़-चढ़कर योगदान देते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने समिति के अन्य गणमान्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर समाज के आदर्श विवाह सम्मेलन के आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लेते हुए समाज के सभी लोगों का सहयोग मांगा है।

इस संबंध में साहू समाज के मंदिर श्री अटल बिहारी जी दतिया पर समाज की महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों के भव्य आयोजन के संबन्ध में निर्णय लिए गए।

साहू समाज के अध्यक्ष जमुनदास (गुड्डी साहू) ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार भक्त शिरोमणि कर्माबाई की जयंती समारोह 28 मार्च को पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। जिसमें नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी एवं मंदिर पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण होगा।

इसके अलावा 3 मई अक्षय तृतीय (अखतीज) को कन्याओं के आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय हुआ है। बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं नौजवान साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इससे पूर्व मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान, अखण्ड रामायण पाठ, पूर्णाहुति हवन, कन्याभोज एवं भंडारे का विधि विधान से आयोजन हुआ।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter