चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

Datia News : दतिया। भाजपा द्वारा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने पर पार्टीजन ने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाकर इतिहास रचा है। इसके साथ ही उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी भाजपा की सरकार बनेगी। मोदी के नेतृत्व में पार्टी देश के कोने कोने में परचम लहरा रही है।

जीत की खुशी में गुरुवार शाम भाजपा कार्यकर्ता पीतांबरा पीठ और राजगढ़ चौराहे पर जमा हुए। जहां पार्टी जयघोष के साथ उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

इस मौके पर जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, बड़ोनी मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाठक, जितेंद्र मेवाफारोश, विनोद यादव, सनत पुजारी, राहत अली जैदी, गौरव दांगी, जोली शुक्ला, अक्कू दुबे, रिंकू दुबे, मानसिंह कुशवाह, रिंकू बुंदेला, अंकित शर्मा, राहुल

पुरोहित, शैलेंद्र श्रीवास्तव, लखन गुर्जर, हेमंत रावत, अमन गुप्ता, रवि जाटव, गौरव गुप्ता, रामू दांगी, शादाब खान, शाहरुख खान, दशरथ कुशवाहा, नरेंद्र शर्मा, आशीष सेन, राजा यादव, रणजीत राजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंदरगढ़ में जिलाध्यक्ष ने मनाई खुशी

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदरगढ़ में मिठाई बांटी। इसी उपलक्ष में इंदरगढ़ ग्वालियर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बुधौलिया ने कहाकि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता मेहनत करता है उसी का परिणाम है कि आज 4 राज्यों में पार्टी की सरकार बनी है, साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र में भी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, मंडल अध्यक्ष रामलखन गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, रामस्वरूप मंडेलिया, हरकिशन कुशवाह, लक्ष्मीकांत खरे, राघवेंद्र जाट, एनडी गुप्ता, भास्कर गुप्ता,

संतोष झा, अखिलेश मुद्गल, राकेश मुद्गल, संजय राणा, रामनिवास गुप्ता, विनोद उपाध्याय सुरेश बालाजी, ओम मेंबर, अमरीश गुप्ता, रिंकू राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter