जीत के बाद अमृतसर में आप का पहला रोड शो : सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

अमृतसर : आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता के जश्न में पार्टी द्वारा राज्य में रोड शो निकाले जाने से पहले मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के मुख्यमंत्री नामित भगवंत मान ने रविवार को यहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली से यहां पहुंचने पर सीधे स्वर्ण मंदिर गए।

इससे पहले मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे। केजरीवाल और मान दुर्गयाना मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पार्टी को भारी मतों से जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने के वास्ते यहां रोड शो निकालेंगे।


गौरतलब है कि भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।

पंजाब चुनाव में बंपर जीत के बाद भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने माथा टेका और जीत का शुक्रिया अदा किया. पंजाब में सीएम पद का उम्मीदवार रहे भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे. भगवंत मान ने ऐलान किया था कि वो राजभवन में शपथ ग्रहण ना कर शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ ग्रहण करेंगे. 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter