रूस यूक्रेन युद्ध : शरणार्थियों के काफिले पर रूसी सेना ने की ताबड़तोड़ गोलाबारी, सात लोगों की मौत
ukraine and russia war reason in hindi,यूक्रेन और रूस का विवाद क्या है ,ukraine and russia conflict reason in hindi,why russia and ukraine are fighting in hindi,russia and ukraine conflict summary in hindi,russia and ukraine news in hindi

कीव : शरणार्थियों के काफिले पर रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित यूक्रेन के सात लोगों की मौत हो गयी। हमले के बाद यह काफिला वापस लौटने के लिए मजबूर हो गया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक खबर के अनुसार, ये सात लोग राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किलोमीटर दूर पेरेमोहा गांव से जान बचा कर भाग रहे सैंकडों लोगों के काफिले में शामिल थे। इस गोलाबारी में लोग घायल भी हुए हैं।

रूस ने कहा है कि वह संघर्ष क्षेत्रों के बाहर मानवीय गलियारा बनाएगा, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर उन मार्गों को बाधित करने और आम नागरिकों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेशचुक ने शनिवार को कहा कि ऐसे 14 गलियारों पर सहमति बनी थी लेकिन शनिवार को केवल नौ गलियारे खोले गए और इनके जरिए देश भर से 13 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, देश पर 17 दिन पहले हुए रूसी आक्रमण के बाद से अब तक कम से कम 25 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। 

25 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, देश पर 17 दिन पहले हुए रूसी आक्रमण के बाद से अब तक कम से कम 25 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस उनके देश को तोड़ने के लिए यूक्रेन में नया ‘छद्म गणराज्य’ बनाने की कोशिश कर रहा है. जेलेंस्की ने शनिवार रात को देश के नाम अपने संबोधन में यह बात कही है.

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter