सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीआरपीएफ जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका सरगना गिरफ्तार

श्रीनगर, :  जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने शनिवार शाम को सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की शोपियां के चेक चोटीपुरा इलाके स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आईजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। अपराध में इस्तेमाल हथियार (पिस्तौल) उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) जो आतंकवाद के इस अपराध में उसका साथ दे रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है।’’

कुमार ने बताया कि इस अपराध को लश्कर ए तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter