रतन मेगा मॉल के सिनेप्लेक्स में कलेक्टर संजय कुमार ने अपने स्टाफ के साथ देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म, दतियावासियों से भी की फिल्म देखने की अपील

दतिया : दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने शनिवार को अन्य प्रशासन अधिकारियों के साथ झांसी रोड स्थित रतन मेगा मॉल के सिनेप्लेक्स में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद कलेक्टर संजय कुमार ने दतियावासियों से भी इस फिल्म को देखने की अपील की। उन्होंने कहाकि यह मूवी कश्मीर में रहने वाले पंडितों के साथ उस समय के बारे में सच्चाई दिखाती है।

कलेक्टर ने कहाकि आमजन भी अपनी फैमिली के साथ इस मूवी को जरुर देखें। इस मौके पर माॅल संचालक युवा व्यवसाई अमित अग्रवाल ने कलेक्टर का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

दतिया में कलेक्टर संजय कुमार के साथ इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, एसडीएम  ऋषि सिंघई, समाजसेवी डाॅ. राजू त्यागी, कलेक्टर स्टेनो श्रीनाथ पटेरिया, जनपद सीईओ गिरिराज दुबे आदि सहित स्टाफ मौजूद रहा।

गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म इन दिनों खूब धूम मचा रही है। फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित होने के कारण आम लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।

साथ ही कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय व अत्याचार को लेकर भी फिल्म में बखूबी फिल्मांकन किया गया है। यह फिल्म पूरे देश में काफी पसंद भी की जा रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!