अवैध हथियार सहित पुलिस ने पकड़ा बदमाश
 दतिया. सेवढ़ा पुलिस ने वारदात की नियत से घूम रहे युवक मनीष पुत्र गोपाल सोनकर निवासी अस्पताल के पास सेवढ़ा को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। सेवढ़ा टीआई शिशिर दास ने बताया कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपराध की नीयत से सोनकर समाज की चौपाल के पास अवैध कट्टा लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताए हुए स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां एक युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी तलाशी लेने पर उक्त युवक के पास से एक 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किया गया । युवक को गिरफ्तार कर उसे थाने लाया गया। जहां आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला विवेचना में लिया गया । इस कार्रवाई में एएसआई नरेंद्र यादव, आरक्षक पंकज, आरक्षक विपिन, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक सिपेंद्र की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter