आज विभिन्न क्षेत्राें की विद्युत सप्लाई रहेगी बंद
दतिया. 11 केव्ही भांडेरी फाटक फीडर पर पोस्ट मानसून मेन्टीनेन्स का कार्य होने के कारण 6 नवम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्राें की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

सहायक यंत्री बिजली कंपनी दतिया शहर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन क्षेत्राें की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उनमें देहात थाने के पीछे, छल्लापुरा, बरधा वाली गली, रबदापुरा, भांडेरी फाटक, पंड़ा की नरिया, गाड़ीखाना, सिंधी मंदिर, मुढ़िया की चक्की, किलेदार, साहनी मोहल्ला, छोटा बाजार से संबंधित क्षेत्र के नाम शामिल हैं। विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter