दतिया गौरव दिवस पर बाहर से आने वालों के लिए स्थान किए जाएंगे चिंहित, गृहमंत्री ने कहा आयोजन को अपना मानकर बनें सहभागी

Datia News : दतिया। 4 मई को दतिया गौरव दिवस एवं मां पीताम्बरा जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें ठहरने के लिए होटल एवं लाेज के साथ अन्य स्थानों पर धर्मशालाआंे व गेस्ट हाउस आदि में ठहराने की व्यवस्था करने के लिए अभी से चिंहित करने की कार्रवाई अभी से शुरू कर दी जाए।

इसकी जानकारी मां पीताम्बरा मंदिर के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित की जाए। यह सुझाव गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

गृहमंत्री ने कहाकि हम सभी को ऐसे प्रयास करने हैं कि आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक हो। जिससे बाहर से आने वाले लोग आयोजन के संबंध में एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।

उन्होंने कहाकि सभी लोग इस कार्यक्रम को एक शासकीय आयोजन न समझें बल्कि इस आयोजन को अपना समझते हुए अपनी पूर्ण भागीदारी देते हुए आयोजन के लिए जो जबावदेही सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर सफल बनाएं। बैठक का आयोजन हनुमान गढ़ी पर किया गया था।

बग्गीखाने में होंगे विशेष आयोजन : 4 मई को मां पीताम्बरा जयंती व दतिया गौरव दिवस के पूर्व 3 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम बग्गीखाना किलाचौक पर किया जाएंगे।

ताकि इन कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लोग लाभ लें सकें। गृहमंत्री डा.मिश्रा ने कहाकि दतिया गौरव दिवस कार्यक्रम में सभी सहभागिता हो, इस बात का पूरा प्रयास किया जाएं। हर व्यक्ति को इसमें सहभागी बनें इस पर ध्यान दिया जाएं।

बाहर से आने वालों की होगी सूची तैयार : कलेक्टर संजय कुमार ने बैठक में बताया कि 4 मई के आयेाजन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि दतिया के रहने वाले लोग जो दतिया के बाहर विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें भी इस आयोजन में आमंत्रित किए जाने के लिए उनके नाम एवं पते, मोबाइल नम्बर एडीएम दतिया को उपलब्ध कराएं।

ताकि उनकी सूची तैयार कर आमंित्रत किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि आयोजन को पूरी उमंग एवं उत्साह के साथ मनाते हुए आयोजन के दौरान अनुशासन में रहकर पूरी सतर्कता भी बरतना है।

रथमार्ग को व्यवस्थित किया जाएगा : पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने बैठक में बताया कि कि 4 मई को मां पीताम्बरा के रथ को दाई तरफ से पुरूष वर्ग की लाईन जबकि बायीं तरफ से महिला वर्ग की लाईन पूरे अनुशासन में खीचेंगी। रथ यात्रा के दौरान बाजार में दुकानदार अपनी सामग्री सड़कों पर न रखें।

जिससे रथ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार व्यवधान न हो। अपर कलेक्टर ने 8 अप्रैल से 3 मई तक प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!