कार्तिक ब्रत संकल्प पुस्तक का किया गया विमोचन श्रद्धालुओं को किया जाएगा वितरण
 दतिया. कार्तिक ब्रत स्नान एवं विधि से संबंधित विभिन्न जानकारियों को संकलित कर एक बहुआयामी पुस्तक को तैयार किया गया है। पुस्तक में आदिकाल से जारी कार्तिक स्नान की परंपरा के महत्व व उससे जुड़ी कथा एवं ब्रत की विधि को विस्तार से समझाया गया है। यह पुस्तक कार्तिक स्नान करने वाले लोगों को उनके अनुष्ठान में सहयोग प्रदान करेगी।सेवानिवृत्त प्राचार्य सीपी पटसरिया ने यह विचार राम जानकी मंदिर पर आयोजित कार्तिक ब्रत संकल्प पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। पुस्तक का लेखन चंद्र प्रकाश पटसारिया द्वारा ही किया गया है। इस पुस्तक में सनकुआं सिंध नदी एवं पहुंज नदी से जुड़ी कथाएं भी संकलित की गई है । पुस्तक के संबंध में जानकारी देते हुए पटसरिया ने बताया कि पुस्तक में स्नान परंपरा से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ दानलीला, सवैया के माध्यम से सखियों के द्वारा किए जाने वाले भजन गायन को भी स्पष्ट किया गया है। मालूम हो कि पटसारिया ने शिक्षा विभाग में रहते हुए विज्ञान क्लब के समन्वयक के तौर विज्ञान से जुड़े कई रहस्यों से परिचित कराया और अब यह पुस्तक के माध्यम से धर्म और आध्यात्म की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पटसरिया ने बताया कि पुस्तक लेखन में महंत पंडित संगीतकार साहित्यकार सहित अन्य प्रबुद्ध जनों का काफी सहयोग प्राप्त हुआ है। विशेषकर कथा लेखिका डॉ. कामिनी, डॉ. आरपी गुप्ता, राज गोस्वामी, पूरन चंद शर्मा, डॉ. प्रहलाद भक्त, किताब सिंह, पद्मनारायन दुबोलिया आदि ने विशेष सहयोग किया है पुस्तक में 100 से अधिक फोटो का संकलन है, इसमें कार्तिक स्नान व्रत महत्व के साथ-साथ क्षेत्र की धार्मिक एवं साहित्यिक परंपरा की भी जानकारी दी गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter