छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री विशेष विमान से पहुंचे दतिया, विधायक घनश्याम सिंह ने हवाई पट्टी पर की अगवानी

Datia News : दतिया। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं सरगुजा महाराज त्रिभुवनेश्वर सिंह देव गुरुवार को दतिया पहुंचे। मंत्री देव अल्प प्रवास पर विशेष विमान से दिल्ली से दतिया आए थे। जहां दतिया हवाई पट्टी पर सिंहदेव की अगवानी सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने की।

इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह की पुत्री माण्डवी कुमारी (युवरानी सरगुजा रियासत) भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व सरगुजा महाराज त्रिभुवनेश्वर सिंह देव, दतिया राजपरिवार के महाराज व सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के समधी हैं।

Banner Ad

स्वास्थ्य मंत्री देव हवाई पट्टी से दतिया किला पहुंचे। यहां दरबार हाल में दतिया महाराजा अरुणादित्य देव ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया। मंत्री देव ने दरबार हाल में प्रदर्शित पुराने चित्रों व ट्राफियों को करीब से देखा तथा इनके महत्व व इतिहास के बारे में विधायक घनश्याम सिंह से जानकारी ली।

उन्होंने दरबार हाल सहित अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं के बारे में भी विधायक सिंह से चर्चा की। इसके बाद वह शक्तिपीठ पीताम्बरा पीठ पहुंचे। जहां उन्हाेंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कौशल यादव, शहर अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी, रामू गुर्जर, केपी यादव, प्रदीप सेवढ़ा, राघवेंद्र सिंह यादव, नीरज शर्मा आदि ने मंत्री टीएनएस देव का स्वागत किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter