राजस्व मंत्री के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने सागर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

Bhopal News : भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सागर में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश सिंह राजपूत के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने इस मौके पर वर-वधु (आकाश एवं नंदिका) को सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और परिजन को शुभकामनाएं दी।

विवाह समारोह में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

उमा भारती को दी जन्मदिन की बधाई : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी उनके जन्म-दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री चौहान ने उनके स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि जन-सेवा और राजनीतिक शुचिता की प्रतीक हमारी दीदी उमाश्री भारती को जन्म-दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। गौरतलब है कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर उमा भारती लगातार विरोध जता चुकी है। जिसे लेकर सीएम शिवराज सिंह भी उनसे मिल चुके हैं।

सीएम निवास पर पहुंचे जूनापीठाधीश्वर : इधर मुख्यमंत्री चौहान ने महामण्लेश्वर जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनकी अगवानी की। अक्षय तृतीया के मौके पर सीएम निवास पधारे जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज से मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सपत्नीक मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के अक्षय सुख, अक्षय समृद्धि, अक्षय कल्याण और अक्षय वैभव की कामना की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!