यातयात पुलिस ने वाहनों की चैकिंग कर की चालानी कार्रवाई
दतिया. शुक्रवार को यातयात पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। यातायात थाना प्रभारी होतम सिंह बघेल ने पुलिस बल के साथ दिनारा रोड चौकी के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की और चालानी कार्रवाई की । इस दौरान बाइकों पर तीन बैठे लोगों व बिना हेलमेट बिना कागज वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी होतम सिंह बघेल ने बाइक चालकों को समझाइश दी की दो पहिया वाहन पर तीन लोग बैठकर न घूमें और जब भी बाइक पर सवार होकर निकले हेलमेट जरुर पहनें । ताकि उनकी खुद की सुरक्षा रह सके। चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस बल मौजूद रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter