बुआ के यहां भात देने जा रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, शादी में छाया मातम

Datia News : दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी के पास तेज गति से जा रहे पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही हुई मौत हो गई। मृतक अपनी बुआ के घर भात देने जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि ग्राम कुदारी के पास पिकअप वाहन ने सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक उमाशंकर परिहार पुत्र मोतीराम परिहार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही हुई मौत हो गई। स्वजन के मुताबिक मृतक उमाशंकर ग्राम निवोना से ग्राम खजूरी अपनी बुआ के घर भात देने जा रहा था।

तभी रास्ते में कुदारी के पास युवक लघुशंका के लिए वाहन से उतरा। इसी बीच सेंथरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान मृतक के साथ अन्य लोग भी थे। जो उसके साथ ही जा रहे थे। गंभीर घायल अवस्था में स्वजन उसे इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थरेट पुलिस ने मामला कायम कर मृतक का पीएम कराकर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ग्राम परसोंदा गुर्जर से पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया है। मृतक की छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद ग्राम में मातम छा गया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter