सुपर मार्केट में आग का तांडव : चूड़ी की दुकान में भड़की भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा, दुकान की छत भी दरकी

Datia News : दतिया । सुपर मार्केट के एक बैंगिल स्टोर में लगी आग ने तांडव मचा दिया। आधी रात को दुकान में भड़की आग देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद तत्काल इस घटना की सूचना दुकान संचालक को दी गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान की छत के पटिये तक दरक गए। गनीमत यह रही कि आग ने आसपास की दुकानों को चपेट में नहीं लिया। वरना बड़ा हादसा हो जाता।

सोमवार-मंगलवार की रात सुपर मार्केट स्थित एक बैंगिल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी फिलहाल अज्ञात है। आग लगने से दुकान में रखी चूडियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान की छत और दीवारों सहित गोदाम में रखे सामान को भी नुकसान हुआ है।

जानकारी अनुसार सुपर मार्केट स्थित सिमरन बैंगिल स्टोर में रात करीब 2 बजे आग भड़क उठी। दुकान संचालक अख्तर खान निवासी अमन कॉलोनी ने बताया कि रात में दुकान के पड़ोस में रहने बाले एक परिचित ने बताया कि दुकान में आग लग गई।

आग लगने की खबर मिलने पर वहां पहुंचे तो दुकान से लपटें उठ रही थी। आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू कर पाना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन फायर बिग्रेड मौके पर काफी देर से पहुंची।

तब तक आसपास लगी बोरिंग से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा तकरीबन 10 लाख से अधिक का सामान नष्ट हो चुका था।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter