‘गुम है किसी के प्यार में’ : अब कौन बनेगी विराट की दूसरी बीबी, क्या जल्द करेगा शादी..? एक ही छत के नीचे पराये हुए विराट और साईं!

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ साईं और विराट के बीच दूरियां बढ़ने वाली है। एक ही घर की छत के नीचे दोनों अलग-अलग हो जाएंगे। यह देखकर साईं को दुख होगा। वह अपनी शिकायत अश्विनी से करेगी। लेकिन विराट अपने दुख को दूर करने के लिए ऐसा करने की बात कहता है। ऐसे में साईं उसे बच्चा गोद लेने की जिद करेगी। लेकिन विराट नहीं मानेगा। इसके बाद साईं गुस्से में विराट से दूसरी शादी कर लेने की बात कह देती है। जिसे सुनकर विराट चौंक जाता है। विराट कहता है कि वह खुद से भी ज्यादा साईं से प्यार करता है।

इधर चव्हाण हाउस वापिस लौटकर आई पाखी परिवार का विश्वास जीतने की कोशिश में जुट जाती है। उसका टारगेट सिर्फ साईं हैं। वह किसी भी तरह साईं को रास्ते से हटाकर विराट के करीब पहुंचना चाहती है।

इसके लिए उसने बिसात बिछाना शुरू कर दी है। पाखी ने घड़ियाली आंसू बहाकर साईं को अपने कब्जे में करने की कोशिश कर ली है। लेकिन विराट अभी भी पाखी पर विश्वास करने को तैयार नहीं होगा। वहीं भवानी भी पाखी की हरकतों पर नजर रखेगी।

दूसरी शादी करने की बात कह देगी साईं : साईं खुद के कभी मां न बन पाने से पहले ही दुखी है। वहीं विराट भी यह सदमा नहीं सह पा रहा है। इसलिए वह अपना दुख भुलाने के लिए साईं का सामना नहीं करता।

विराट को दूर होता देख साईं खुद उससे दूसरी शादी कर लेने की बात कह देगी। इधर सोनाली भी विराट की दूसरी शादी कर देने की सलाह देती है। जिसे भवानी और अश्चिनी नहीं मानेंगे।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

एक ही छत के नीचे पराए हुए विराट और साईं : अपना बच्चा खो देने के बाद विराट अपने ही घर में साईं से दूरी बढ़ा लेगा। वह साईं से दूर होकर अलग कमरे में रहने लगता है। यह देखकर अश्विनी और साईं को बुरा लगेगा।

इसे भी पढ़ें : चव्हाण हाउस में बोरिया बिस्तर लेकर फिर पहुंची पाखी, इस बड़ी शर्त में फंस जाएगा पूरा परिवार?

साईं इस बात पर ऐतराज भी उठाएगी। लेकिन विराट उसे समझाता है कि वह अब उस कमरे में वापिस नहीं लौट सकता। पुरानी यादें उसे सताती हैं। इसलिए वह कुछ दिन साईं से अलग होकर रहना चाहता है।

पाखी ने बदले तेवर : इधर चव्हाण निवास में अपनी जगह बनाने के लिए पाखी ने नई चाल चल दी है। उसने अपने पुराने तेवर बदलकर साईं की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। ताकि वह विराट और साईं का विश्वास फिर से पा सके।

घर वापिस लौटते ही पाखी साईं को अपने गले लगा लेती है। वह साईं से कहती है कि उसक दुख में वह भी साथ है और जो मदद होगी वह करने को तैयार है।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

सम्राट का मनेगा जन्मदिन : साईं अपने दादा सम्राट के जन्मदिन मनाने की बात विराट से करती है। विराट कहता है कि अभी हाल ही में सम्राट का दुख पूरा परिवार भुलाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में फिर वही बात सबको परेशान कर देगी।

इस साईं उसे समझाती है वह सम्राट को अपनी श्रद्धांजलि देना चाहती है। साईं सम्राट के जन्मदिन मनाने की बात भवानी और पाखी के सामने भी रखती है। जिस पर पाखी खुशी-खुशी मान जाएगी। लेकिन भवानी इसके लिए इजाजत नहीं देगी।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

‘गुम है किसी के प्यार में’ चव्हाण हाउस में बोरिया बिस्तर लेकर फिर पहुंची पाखी, इस बड़ी शर्त में फंस जाएगा पूरा परिवार?

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter