सीताराम भट्ट स्मृति समारोह मैं आज उस्ताद नफीस खान को दिया जाएगा संगीत साधक सम्मान
दतिया. सुप्रसिद्ध संगीतकार पंडित सीताराम भट्ट की प्रथम पुण्य स्मृति में आज 8 नबंवर को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया है । जिसमें देश के विख्यात कलाकार शिरकत करेंगे । इस मौके पर पंडित सीताराम भट्ट संगीत साधक सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव रामकुमार भट्ट एवं प्रचार प्रमुख विनोद मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला बिहारी जी मार्ग पर शाम 7 बजे प्रारंभ होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध संगीतज्ञ पंडित रघुवर शरण द्विवेदी करेंगे।

मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. कृष्णबिहारी लाल पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि बलवीर गिल पूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी रहेंगे । कार्यक्रम में उस्ताद नफीस खान को वर्ष 2020 का सीताराम भट्ट संगीत साधक सम्मान तथा संत राम मंगल त्यागी को भजमन नारायण अध्यात्म सम्मान दिया जाएगा । इस आयोजन में कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter