मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो की कहानी में फिर से खुशियां लौटती दिखाई देंगी। लेकिन इस सबमें पाखी की साजिश भी शामिल रहेगी। साईं के कहने पर विराट अपने बच्चे को लेकर प्लान करने लगा है। जिसके बाद विराट और साईं के घर जल्दी ही ‘सावी’ जन्म लेगी। साईं और विराट दोनों ने अपने नाम के पहले अक्षर को जोड़कर आने वाले बच्चे का नाम सावी रखा है।
जिसकी खुशी को लेकर दोनों फिर से झूम उठेंगे। लेकिन यह सब पाखी को कैसे बर्दाश्त होगा। यह देखने वाली बात होगी। वहीं पाखी किसी भी कीमत पर साईं और विराट को एक होते हुए नहीं देख सकती। उसके घर लौटने का पूरा प्लान यही है कि वह साईं को किसी तरह विराट से दूर कर सके। कहानी में यही बात दिलचस्प मोड़ लेगी।
इधर साईं और विराट का एक फैसला भावनी के अहंकार को तोड़ देगा। भवानी ने उन दोनों के लिए कुछ और ही सोच रखा है। लेकिन अचानक जब वह साईं और विराट की योजना के बारे में सुनेगी तो दंग रह जाएगी।
उसे लगता है कि अब घर में उसकी कोई बात नहीं सुनता। वह सोच में पड़ जाती है कि साईं ऐसा कैसे कर सकती है। वहीं पाखी ने विराट को अकेला पाकर अपना जाल फैंक दिया है। वह सम्राट की मौत का सहारा लेकर विराट के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
साईं और विराट के जीवन में फिर आएंगी खुशियां : साईं किसी तरह विराट को इस बात के लिए मना लेती है कि वह बच्चे के बारे में बात करने डाक्टर के यहां जरुर चलेगा। विराट भी उसकी बात मान लेता है। वह दोनों डाक्टर के पास मिलने जाते हैं।
जहां डाक्टर उन दोनों को सलाह देता है कि उनकी रिपोर्ट देखकर लगता है कि वह मां-बाप बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें अहम फैसला लेना होगा। वो है सेरोगेसी। सेरोगेसी के माध्यम से उन दोनों के जीवन में बच्चा आ सकता है। विराट इस बात के लिए मान जाता है।
पाखी ने विराट को अपनी बातों में फंसाया : साईं को घर में न देख पाखी विराट के कमरे में पहुंच जाती है। जो विराट को अकेला पाकर उसे अपने करीब लाने के लिए सम्राट को याद कर आंसू बहाने लगती है।
विराट उसे दुखी समझकर अपनी सहानुभूति दिखाता है। पाखी विराट को समझाती है कि वह अपने जीवन में उसका प्यार पाना चाहती थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसलिए वह किसी और तरीके से उसके करीब आना चाहता है। विराट उसकी बात सुनकर देखता रह जाता है।
इसे भी पढ़ें : विराट के कमरे में घुस जाएगी पाखी, अकेला पाकर कर दी ऐसी हरकत, अब ढाने वाला है गजब!
साईं का इस्तेमाल करेगी उसकी सबसे बड़ी दुश्मन : चव्हाण निवास में साईं की अगर कोई सबसे बड़ी दुश्मन है तो वह पाखी है। जो किसी भी तरह बस साईं के जीवन में उथल पुथल लाने के बारे में सोचती रहती है।
लेकिन अब पाखी ने फिर से नया प्लान बनाया है। वह साईं के साथ अच्छे बर्ताव का नाटक कर उसका इस्तेमाल विराट के करीब पहुंचने के लिए करेगी। वह साईं को बच्चे के लिए उसकी मदद लेने की बात समझाती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |