इस बार ऐतिहासिक होगा ज्योति स्नान महोत्सव, 28 जुलाई से होगी आयोजन की शुरुआत, गृहमंत्री की मौजूदगी में हुई मंदिर पंचायत की बैठक

Datia News : दतिया। सिंधी समाज दतिया द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ज्योति स्नान महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में एक वृहद बैठक गत दिवस गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में ज्योति पंचायत के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाओं एवं तैयारियो के सबंध में चर्चा की गई।

इस मौके पर गृहमंत्री डा.मिश्रा ने कहाकि दतिया में अखंड ज्योति एवं ज्योति महोत्सव हमारी धरोहर है। हमें इस महोत्सव को हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक रूप में मानना है। बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष तीन दिवसीय ज्योति स्नान महोत्सव की शुरुआत 28 जुलाई से होगी।

बैठक में ज्योति पंचायत के अध्यक्ष जगदीश सचदेवा, सचिव ओमप्रकाश पंवानी, रमेश चंद्राणी, अर्जुनदास, पवन गाबरा, जयराम तलरेजा, दीपक सचदेवा, विजय सचदेवा सहित संत हजारीराम ज्योति पंचायत के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं सेवादार मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि दतिया में स्थापित पवित्र अखंड ज्योति भारत पाक विभाजन के बाद मप्र के दतिया शहर लाई गई। जहां वह वर्षों से अखंड अनवरत प्रज्वलित है।

यह अखंड ज्योति भारत सहित विदेश में बसे सिंधी समाज के लिए हमेशा श्रद्धा का प्रतीक रही है। दतिया का ज्योति महोत्सव ऐतिहासिक रूप में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। पिछले दो वर्षो से कोरोना के चलते यह आयोजन संक्षिप्त रूप में मनाया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!