आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी कर ले गए अज्ञात युवक,
 दतिया. ग्राम दभेरा में अज्ञात लोगों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने फर्जी तरीके से बैंक से 10 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम दभेरा में दो युवक सफेद रंग की अपाचे गाड़ी से पहुंचे और लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर उनके आधार कार्ड नंबर और थंब इंप्रेशन मशीन पर लेने लगे। इसी दौरान ग्रामीण खेमराज से भी उक्त युवकों ने आधार कार्ड नंबर लेकर उसके अंगूठे का निशान मशीन पर ले लिया और सर्वर में परेशानी आने की बात कहकर चले गए।कुछ देर बाद ही जब खेमराज के मोबाइल पर उसके खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह समझ गया कि उसके साथ ठगी की गई है। ठगी का शिकार बने ग्रामीण ने जब तक उन युवकों का पता लगाया तब तक वह भाग चुके थे। खेमराज ने पुलिस थाने एवं बैंक में इस ठगी को लेकर आवेदन दिया है। बाइक आए दोनों युवकों का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter