मेडीकल कॉलेज के डीन डा.उदैनिया को मिला बीसी राॅय मेमोरियल ओरेसन अवार्ड, चिकित्सकों ने जताया हर्ष

Datia News : दतिया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के डीन एवं गजराराजा महाविद्यालय ग्वालियर के न्यूरोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा.दिनेश उदैनिया को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मप्र हेड क्वार्टर जबलपुर द्वारा बीसी राय ओरेसन अवार्ड दिया गया है। यह सम्मान चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में दिया जाता है।

ज्ञात हो कि डा.दिनेश उदैनिया न्यूरोलोजी प्रोफेसर हैं, जिन्हें हाल में ही शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया का डीन नियुक्त किया गया था। डा. दिनेश उदैनिया गजराराजा महाविद्यालय के न्यूरोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। न्यूरोलोजी के विशेषज्ञ के रूप में भी ग्वालियर चंबल संभाग में डा. दिनेश उदैनिया ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। बीसी राय ओरेसन अवार्ड अभी तक ग्वालियर संभाग में गिने चुने चिकित्सकों को ही प्राप्त हुआ है। ऐसे में डा.उदैनिया को ये अवार्ड मिलना गौरव की बात है।

मेडिकल कालेज दतिया के समस्त चिकित्सकों और छात्रों ने डा.दिनेश उदैनिया को इस सम्मान के लिए बधाई दी है। उक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज दतिया के पीआरओ डॉ.हेमंत कुमार जैन ने दी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!