निर्वाचन से संबंधित शंकाओं को प्रशिक्षण के दौरान करें दूर

दतिया. दतिया जिले के भांडेर विधानसभा में 3 नवम्बर को मतदान को देखते हुए निर्वाचन कार्य संपादित कराए जाने के लिए गठित किए गए विभिन्न दलों के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर मंगलवार को रावतपुरा काॅलेज दतिया में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मतदान कार्य में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। मतदान कार्य संपादित कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप विभिन्न दलों का गठन किया गया है। दलों को जो दायित्व सौंपे गए है उन दायित्वों को बेहतर तरीके संपादित कर सकें और आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी जा सके इसके लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे दल एक दूसरे से जुडे़ हुए है। अतः आपसी समन्वय कर समस्याओं को भी दूर करें। इस दौरान बताया गया कि निर्वाचन से संबंधित जो भी शंका हो उसे निसंकोच होकर प्रशिक्षण में दूर कराएं।

प्रशिक्षण को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में डाॅ. रतन सूर्यवंशी, डाॅ. आरपी गुप्ता, डाॅ. एससी कौशिक, प्रोफेसर एसपी पाण्ड़े, एनके यादव, आरके सक्सेना, एसके अग्रवाल और व्याख्याता मनोज द्धिवेदी ने भी कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter