अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवानों की बस गहरी खाई में गिरी : 10 जवानों की मौत, रेस्क्यू आपरेशन जारी

Jammu News : जम्मू । अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से भरी बस मंगलवार सुबह एक गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 10 पुलिस जवानों की मौत हो जाने की खबर है। बताया जाता है कि बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते बस खाई में जा गिरी।

यह हादसा कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह घटित हुआ। बस में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। जो सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर वापिस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स के जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम बस से लाैटकर आ रहे थे। इसी बीच बस पर चालक संतुलन खो बैठा और पहाड़ क्षेत्र के किनारे बनी सैकड़ों फुट गहरी खाई में जा गिरी।

घटना के संबंध में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मौके पर भेजी कई एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस : इस हादसे में घायल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी है। वहीं घटनास्थल पर भी संबंधित पुलिस जवान बचाव कार्य के लिए भेजे गए हैं।

साथ ही घायलों को लाने के लिए 19 एंबुलेंस भी मौके पर रवाना की गई हैं। रेस्क्यू के दौरान कुछ घायल जवान अभी तक निकाले जा चुके हैं। हादसे में फिलहाल 10 जवानों की मौत की खबर है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter