स्वतंत्रता दिवस के मौके पर High Court के लिए 37 नए जजों की हुई नियुक्ति, साल 2016 का टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली  : सरकार ने कल रात उच्च न्यायालयों के लिए 37 नए न्यायाधीश नियुक्त किये। ये नियुक्तियां शुक्रवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति की श्रृंखला में है।  इस वर्ष यानि 2022 में सरकार द्वारा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अन्य 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना के साथ,

अब तक देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में 138 नियुक्तियां की गई हैं, इस प्रकार इसने 2016 में उच्च न्यायालयों के लिए हुई कुल 126 नियुक्तियों के अपने पहले के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

पिछले साल यानि 2021 में, सुप्रीम कोर्ट में हुई 9 नियुक्तियों के अतिरिक्त, उच्च न्यायालयों में कुल 120 नियुक्तियों की गयीं थी। इस प्रकार, उच्च न्यायपालिका के लिए पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया गया है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए कल की 11 नियुक्तियों में शामिल नाम हैं (1) सुश्री निधि गुप्ता, सर्वश्री/ श्री (2) संजय वशिष्ठ, (3) त्रिभुवन दहिया, (4) नमित कुमार, (5) हरकेश मनुजा, (6) अमन चौधरी, (7) नरेश सिंह, (8) हर्ष बंगर, (9) जगमोहन बंसल,

(10) दीपक मनचंदा और (11) आलोक जैन; इन अधिवक्ताओं की दो साल की अवधि के लिए उक्त उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति उनके द्वारा अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter