दतिया. मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने को लेकर जारी स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही है। भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवम्बर को होने वाले उपनिर्वाचन के लिए क्षेत्र का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को मताधिकार के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।
क्षेत्र के ऐसे मतदान केन्द्र जिन पर पिछले विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहा था, उन मतदान केन्द्रों पर विशेष फोकस किया गया है। इस कड़ी में जनपद पंचायत भांडेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आॅफीसर सिंह गुर्जर ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को कम मतदान केन्द्र वाले तालगांव, महदुआ, उड़ीना, रामनेर में भ्रमण कर मतदाताओं को 3 नवम्बर को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई और कहा कि कोई भी मतदाता अपना वोट डालने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी मतदाता केन्द्र पर पहुंचकर अपना मत जरूर डालें। इस दौरान ग्रामीणों को कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी गई
