कायरव को बचाने के लिए अक्षरा ने दी वकील को हिदायत, माया का पीछा करते हुए अभिमन्यु का हुआ एक्सीडेंट

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखाने वाले हैं। सीरियल में फ़िलहाल अभिमन्यु अक्षरा की खोज में लगा हुआ है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। लेकिन इस बीच अभिमन्यु के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो ऑडियंस को चौंका देगा।

आज के एपिसोड की शुरुआत मंजरी द्वारा अभिमन्यु को कॉल करने से होती है। वह अभिमन्यु को बताती है कि उसने उसकी शांति के लिए प्रार्थना की और भगवान ने उसे फूल गिराकर आशीर्वाद दिया है।

अभिमन्यु कहता की उसकी शांति जल्द ही वापस आ जाएगी। इधर अक्षरा सोचती है कि वह अभिमन्यु से मिलने ही वाली है। अक्षरा को लगता है कि अभिमन्यु उस पर बेहद गुस्सा करेगा लेकिन वह उसे शांत करना जानती है।

अक्षरा को याद करता है अभि
अभिमन्यु अक्षरा का मन में अक्षरा का इंतजार करते हुए कहता है कि वह गलत हो सकता है लेकिन उसका दिल नहीं कर सकता। अभिमन्यु को लगता है कि उसने अक्षरा को पुकारा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

वह सोचता है कि अक्षरा को किसी ने क्यों नहीं पहचाना। माया अपने फैंस से मिलने और उनके साथ तस्वीरें क्लिक करने का फैसला करती है।

अभिमन्यु और माया में हुई बहस
अभिमन्यु को जब पता चला कि फैंस माया से मिलने जा रहे हैं तो वह अक्षरा से मिलने की उम्मीद में होटल में घुस जाता है। वह आँखें बंद करता है और अक्षरा को सोचता है। वह मुड़ता है और माया को देखकर चौंक जाता है।

अभिमन्यु माया से पूछता है कि क्या उसने लग जा गले गाना गाया है। माया सिर हिलाती है, अभिमन्यु कहता है कि वह झूठ बोल रही है। माया अंजान बनने का नाटक करती है। दोनों में बहस होती है फिर माया वहां से चली जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by _abhiraunivers_ (@_abhirauniivers_)

अक्षु को हुई कायरव की फ़िक्र
अक्षरा माया से पूछती है कि क्या हुआ क्योंकि वह टेंशन में है। माया कहती है कि फेमस लोगों को अलग-अलग तरह के फैंस से निपटना पड़ता है। वह अक्षरा से सलाह मांगती है कि पागलों से कैसे निपटा जाए। अक्षरा माया से ऐसे फैन्स को इग्नोर करने को कहती है।

फिर अक्षरा को कायरव की चिंता होती है। वह अपने वकील को तैयार रहने के लिए कहती है क्योंकि उन्हें कायरव को बचाने की जरूरत है।

फिर माया होटल से बाहर निकलती है। अभिमन्यु उसका पीछा करता है। लेकिन रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो जाता है।

अक्षरा को लगता है कि अभिमन्यु का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन कुणाल अभिमन्यु के लिए अक्षरा का रास्ता रोकने की कोशिश करता है तब अक्षरा कुणाल को थप्पड़ जड़ देती है।

प्रीकैप : अक्षरा ने अभिमन्यु की मदद करने के बारे में सोचती है और उसे हॉस्पिटल ले जाने का फैसला करती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter