आत्मघात एक गम्भीर मानसिक समस्या : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मेडीकल कॉलेज में हुई संगोष्ठी

Datia News : दतिया। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें “आत्मघात एक गम्भीर मानसिक समस्या, सतर्कता समन्वय, समुचित उपचार से रोकथाम सम्भव” विषय पर उपस्थित चिकित्सक व अतिथियों ने अपने विचार रखे।

शनिवार 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मनोरोग विभाग व मन कक्ष शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें विश्व एवं भारत में बढ़ते आत्महत्या के मामले और संबधित मनोरोगों के कारण व निवारण पर चर्चा की गई। प्रस्तावना सम्बोधन विभागाध्यक्ष डाॅ.कपिल देव आर्य द्वारा दिया गया। जिसमें आज के दौर में आत्महत्या से जुडे़ मानसिक पक्ष तथा उनके समुचित उपचार की भूमिका साझा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. आर.बी.कुरेले रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.अर्जुन सिंह मेडिकल अधीक्षक, डाॅ.के.सी.राठौर सिविल सर्जन, डाॅ.के.एम.वरूण आरएमओ वरिष्ठ चिकित्सक व मरीजों के स्वजन, एमबीबीएस छात्र एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। डाॅ.अर्जित ने आत्महत्या रोकथाम पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.माखन शाक्य ने किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter