‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: फिर मिलेगी अभिमन्यु-अक्षरा की जोड़ी, ऐसा होगा दोनों का मिलन

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखाने वाले हैं। सीरियल में फ़िलहाल अभिमन्यु अक्षरा की खोज में लगा हुआ है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। लेकिन अब उसे माया पर शक हो गया है और इसलिए वह सच की खोज में जुट गया है। इस बीच अक्षु फिर से बिड़ला हाउस पहुँच गई है।

जल्द साथ आएँगे #AbhiRa
शो के फैंस भी चाहते हैं कि अब अभिमन्यु अक्षरा की जोड़ी मिल जाए और उनकी यह चाहत जल्द ही पूरी भी हो सकती है। जी हाँ, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो अपकमिंग एपिसोड्स में हम #AbhiRa को साथ आते हुए देखेंगे। मेकर्स ने दोनों को मिलवाने के जबरदस्त ड्रामे की प्लानिंग की है और दोनों ग्रैंड अंदाज में मिलवाया जाएगा।

ऐसा होगा दोनों का मिलन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिमन्यु और अक्षरा का रीयूनियन बहुत ड्रामे और जो-शोर के साथ करवाया जाएगा। चूँकि अभिमन्यु और अक्षरा लंबे वक्त के बाद मिलने वाले है इसलिए यह मिलान एक ग्रांड रीयूनियन की तरह होगा।

हालांकि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि इस मिलन के बाद दोनों के बीच सारे मतभेद ख़त्म हो जाएंगे या फिर कायरव के मुद्दे पर दोनों आमने सामने आ जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by _abhiraunivers_ (@_abhirauniivers_)

क्या बिड़ला हाउस में होगा दोनों का मिलन
शो के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अक्षरा बिड़ला हाउस में अभिमन्यु के कमरे में घुस जाती है। वह चुपके से अभिमन्यु की मदद करती है और उसके लिए एक कुर्ता चुनती है।

अभिमन्यु को लगता है कि मंजरी ने उसकी मदद की। इसके बाद फिर वह पके से पूजा में भी शामिल हो जाती है। तभी एक फूलदान नीचे गिर जाता है और सभी सोच में पड़ जाएंगे कि आवाज किसकी है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस दौरान ही अभिमन्यु का अक्षु से सामना हो जाएगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter