माया को बनेकाब करने के लिए अभिमन्यु ने बिछाया जाल, कुछ इस तरह सामने आए अभिमन्यु-अक्षरा

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखाने वाले हैं। सीरियल में फ़िलहाल अभिमन्यु अक्षरा की खोज में लगा हुआ है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। लेकिन अब उसे माया पर शक हो गया है और इसलिए वह सच की खोज में जुट गया है। इस बीच अक्षु फिर से बिड़ला हाउस पहुँच गई है।

एपिसोड़ की शुरुआत में मंजरी अभिमन्यु से कहती है कि भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वह अभिमन्यु से भी एक इच्छा मांगने के लिए कहती है। अभिमन्यु ने उस आवाज तक पहुंचने के लिए आशीर्वाद माँगा जिसके पीछे वह पड़ा है।

इसके बाद मंजरी अभिमन्यु से जयपुर में हुए वाकये के बारे में बताने के लिए कहती है। अभिमन्यु शॉक हो जाता है। मंजरी कहती है कि अगर वह उसे कुछ नहीं बताना चाहता तो ठीक है लेकिन वह अपनी बात भगवान के साथ शेयर करे।

मनीष-अखिलेश को आरोही पर हुआ शक
इधर अक्षरा बिड़ला हाउस से भाग जाती है और कहती है कि वह अभिमन्यु के करीब है और कोई भी उसे रोक नहीं सकता है। गोयनका हाउस में स्वर्णा आरोही से पूछती है कि वह कहाँ थी।

सुहासिनी आरोही से पूछती है कि वह किसकी पूजा में शामिल हुई थी। आरोही बिना बताए चली जाती है। मनीष और अखिलेश को आरोही पर शक होता है। अखिलेश कहता है कि आरोही कुछ छुपा रही है।

अभिमन्यु ने माया को किया इन्वाइट
इधर अक्षरा का जासूस बताता है कि वे फिर से अनीशा के प्रेमी का पता लगाने में असफल रहे। अक्षरा कहती है कि पिछले एक साल से वे कायरव के लिए सबूत ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह कहती है कि बिड़ला हाउस के किसी व्यक्ति ने कॉल ट्रेस करने को कहा होगा ताकि वे कायरव तक पहुंच सकें। अक्षरा अपने जासूस को कमर कसने के लिए कहती है। अभिमन्यु माया को फोन करता है और गणपति विसर्जन में शामिल होने का अनुरोध करता है।

माया को बेनकाब करेगा अभि
अभिमन्यु माया को गाने के लिए भी कहता है और कहता है कि वह उसकी आवाज का फैन है। माया ने गणपति विसर्जन में जाने का फैसला किया।

वह अक्षरा से छिपकर उसके साथ गणपति विसर्जन में आने का अनुरोध करती है। अक्षरा बहाना बनाने की कोशिश करती है। माया अक्षरा को साथ आने के लिए मना लेती है। इधर अभिमन्यु ने माया को बेनकाब करने का मन लिया है।

एक-दूसरे के सामने आए अभिमन्यु-अक्षरा
माया और अक्षरा इवेंट में शामिल होते हैं। अभिमन्यु माया से टकराता है। वह उसे भगवान गणेश की आरती गाने के लिए कहता है।

अक्षरा भगवान से प्रार्थना करती है कि वह अभिमन्यु तक पहुंचने में उसकी मदद करे। तभी अभिमन्यु भीड़ में अक्षरा का पता लगाने की कोशिश करता है। दोनों गलती से वहां बने पानी के कुंड के अंदर गिर जाते हैं। अभिमन्यु और अक्षरा एक-दूसरे से मिलने के करीब होता है। दोनों मुड़कर एक दूसरे को देखते हैं और शॉक हो जाते है।

प्रीकैप: अभिमन्यु ने अक्षरा की बात सुनने से इंकार कर देता है। मंजरी को जब अक्षरा के बारे में पता चलता है और वह अभिमन्यु से उसे एक मौका देने के लिए कहती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter