दतिया मेडिकल कॉलेज को मिली 18 एमडी स्टूडेंट सीट : डीन डा.उदैनिया के प्रयास रंग लाएं, अगले वर्ष 28 सीट और मिलने की उम्मीद

Datia News : दतिया । दतिया मेडिकल कॉलेज को 3 एमडी सीट्स पैथोलॉजी तथा 3 एमडी सीट्स बायो केमिस्ट्री विषय में मिल गई है। पूर्व में 12 सीट्स मिली थी। जिनमें फिजियोलॉजी को चार, माइक्रो बायोलॉजी को तीन, फार्माकोलोजी को तीन तथा पीएसएम को दो एमडी सीट्स मेडिकल कॉलेज दतिया को मिली थी। पैथोलॉजी और बायो केमिस्ट्री के लिए अधिष्ठाता डॉ.दिनेश उदेनिया को एनएमसी के प्रेसिडेंट से वीडियो कांफ्रेंसिंग करनी पड़ी थी। जिसके बाद संबंधित दस्तावेज भेजने के उपरांत यह अनुमति मिली है।

डीन डॉ.दिनेश उदेनिया ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहाकि दतिया मेडिकल कॉलेज को यह सफलता मिली है। सभी नवीन मेडिकल कॉलेजों में केवल दतिया मेडिकल कॉलेज इस मामले में अग्रणीय बन गया है। इसे लेकर डीन डॉ.दिनेश उदेनिया ने मेडिकल कॉलेज के एनएमसी प्रभारी डॉ.राजेश गुप्ता की भी सराहन की गई।

अगले वर्ष तक 46 एमडी की हो सकेगी भर्ती : डीन डॉ.दिनेश उदेनिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज दतिया ने 5 एमडी सीट मेडिसिन, 5 बाल एवं शिशु रोग विभाग, 5 सीट सर्जरी, 4 सीट एनेस्थीसिया, 3 हड्डी रोग, 3 नेत्र रोग, 3 स्त्री एवं प्रसूति रोग के लिए भी आवेदन कर दिया है। निरीक्षण की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष तक 46 एमडी प्रतिवर्ष भर्ती करेंगे। उन्हें शिक्षा देकर काबिल चिकित्सक बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.हेमंत कुमार जैन ने बताया कि पैथोलॉजी तथा बायो केमिस्ट्री विषय में सीट मिलने जानकारी गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्र को दी गई तो उन्होंने डीन और सभी चिकित्सकों को बधाई दी। साथ ही इससे दतिया में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास होने की बात कही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!