‘मीत बदलेगी दुनिया की रीत’: बच्चे को किडनैप करेंगे किडनैपर्स, मीत हुड्डा ने पुलिस को दी ये गारंटी

टीवी शो ‘मीत बदलेगी दुनिया की रीत’ में मीत अहलावत और मीत हुड्डा के बीच आई दूरियों के बाद पिछले कुछ हफ्तों में काफी ट्विस्ट टर्न्स आए है। मौजूदा ट्रैक में बच्चे की एंट्री के बाद कहानी अब और दिलचस्प हो गई है। एक तरफ किडनैपर्स जहाँ बच्चे के लिए मीत हुड्डा को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मीत बच्चे की देखभाल कर रही है।

किडनैपर्स चलेंगे नई चाल
शो में अब मीत हुड्डा और मीत अहलावत खोए हुए बच्चे के पालक माता-पिता बन गए हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ किडनैपर्स भी हार मानने को तैयार नहीं है और बच्चे को छीनने के लिए मीत हुड्डा और मीत अहलावत के पीछे पड़े हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने मीत हुड्डा को दूर करने के लिए राजवर्धन की दवा की बोतलें और इंजेक्शन भी तोड़ दिया था। लेकिन अब वो एक नई चाल चलने वाले है।

किडनैपर्स ने बनाई प्लानिंग
इसके बाद जैसे ही मीत नई दवाएं लाने के लिए निकल जाती है, किडनैपर्स बच्चे को किडनैप करने की प्लानिंग बनाते हैं। दूसरी तरफ मीत हुड्डा ने बच्चे को बचाने और उसे उसके माता-पिता से मिलाने का फैसला किया है लेकिन पुलिस बच्चे को उन्हें सौंपने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन मीत हुड्डा पुलिस को समझाता है और बच्चे की सुरक्षा और भलाई की गारंटी भी देता है।

नीलम के सच से उठेगा पर्दा
दूसरी तरफ शो में नीलम की सच्चाई भी खुलने वाली है। शो में मासूम नीलम के साथ कुछ छोटे कपड़े देखती है और उस पर शक करती है। दूसरी तरफ मीत हुड्डा भी सच तक पहुंचने और नीलम की वास्तविकता का पता लगाने जाती हैं। लेकिन सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी,

नीलम वास्तव में एक बार डांसर है जिसकी सच्चाई को बर्फी देवी पर्दे के नीचे रखती है। हालाँकि यह देखना दिलचस्प होगा कि अब नीलम का असली चेहरा सामने आने पर क्या नया हंगामा होगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!