‘गुम है किसी के प्यार में’: इस बात पर नाराज हुए साई के फैंस, विराट पर भी निकाला गुस्सा

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ को दर्शकों से बेहद प्यार और सपोर्ट मिलता आया है। लेकिन पिछले कुछ समय से यह शो कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर रहा है। शो में मेकर्स द्वारा एक लंबा लीप लाया गया था लेकिन दर्शकों को यह भी कुछ खास पसंद नहीं आया और अब यूजर्स एक बार फिर लेटेस्ट ट्रैक को लेकर मेकर्स पर भड़क गए हैं।

साई के फैंस हुए नाराज
शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट और पाखी के बीच ठीक होते रिश्ते और उनमे बढ़ रही करीबी को देख दर्शक भड़क गए हैं। खासतौर से साई को साइडलाइन करने के मुद्दे पर दर्शकों का गुस्सा बेहद अधिक है।

जिसके चलते सोशल मीडिया पर इस शो को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। साई के फैंस बेहद नाराज हैं और शो को बंद करने की मांग भो कर रहे हैं।

फैंस ने विराट पर निकाला गुस्सा
ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए फैंस ने मेकर्स से मौजूदा ट्रैक को बंद करने की मांग की और कई शो को न देखने की धमकी दे रहे है। कई फैंस विराट के किरदार के खिलाफ भी भड़ास निकाल रहे हैं।

उनका कहना है कि विराट एक सबसे बुरा हसबैंड हैं। यूजर्स शो की कहानी को लगातार ट्रोल कर रहे है। बता दें कि इससे पहले लोगों ने प्लॉट को बिना सिर पैर का बनाए जाने पर गुस्सा जाहिर किया था।

साई पर भड़की भवानी
शो की बात करे तो साई को भवानी के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। हमने देखा कि वह साईं को सबसे दूर रखने का फैसला करती है और फिर सावी को भी याद करती है और साई के साथ उसके रिश्ते के बारे में सवाल करती है और सच्चाई का पता लगाने का फैसला करती है।

दूसरी तरफ विराट साई को एक बार फिर जगताप के साथ देखता है और गुस्सा हो जाता है। भवानी सभी को पाखी और विराट की मैरिज एनिवर्सरी की याद दिलाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter