‘गुम है किसी के प्यार में’: नशे में धुत होकर प्यार का इजहार करेगी पाखी, बताएगी विनायक को सच

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में विराट और पाखी की एनिवर्सरी के बीच काफी ड्रामा देखने को मिलने वाला है। भवानी द्वारा साई के लिए तैयार करवाई गई ड्रिंक को अनजाने में पाखी पी जाती है और होश खो बैठती है। ड्रिंक के बाद पाखी का रूप देखकर सभी हैरान रह जाते है।

साई की जगह पाखी पियेगी ड्रिंक
भवानी ओंकार को अपनी साजिश के बारे में बताती है जिसके बाद ओंकार एक वेटर से साईं को ड्रिंक देने के लिए कहता है जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ होता है।

ताकि पार्टी में उसका मजाक उड़ाया जा सके। लेकिन जब वेटर साई को ड्रिंक देता है तो वह इसे लेने से इंकार कर देती है। वह जाने ही वाला था कि पाखी इसे लेकर पूरा पी जाती है, जिसपर भवानी और ओंकार चौंक जाते हैं।

पाखी करेगी प्यार का इजहार
ड्रिंक पाखी के दिमाग पर असर करना शुरू कर देती है। नशे में धुत पाखी विराट के सीनियर अफसर के सामने अपने दिल की भड़ास निकालने लगती है। विराट पाखी के इस रूप को देखकर हैरान होता है। वह नशे में धुत होकर विराट के प्रति अपने प्यार का इजहार भी करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by _sairat001_ (@_sairat001_)

विनायक को सच बताएगी पाखी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनायक को उसके अडॉप्टेड होने का सच भी पाखी से ही पता चलेगा। विनायक को जब यह पता चल जाता है कि वह विराट का असली बेटा नहीं है तो वह दुखी होकर घर से चला जाता है। विराट और पाखी साई को इस बात का जिम्मेदार ठहराते हैं।

लेकिन खबरों के अनुसार जब विराट और साई साथ में विनायक को ढूंढ़ने जाते हैं तब पता चलेगा कि विनायक को सच्चाई साई ने नहीं बल्कि नशे में धुत पाखी ने बताई थी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter