SSC JE 2020: जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक, जानिए आवेदन की प्रक्रिया
ssc mts 2022 admit card in hindi ,ssc mts 2022,ssc mts classes 2022,ssc mts syllabus 2022,ssc mts admit card 2022,ssc mts admit card download 2022,एसएससी एमटीएस भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित 2022,ssc mts exam admit card 2022,ssc mts result 2022 जारी यहां से एसएससी एमटीएस का रिजल्ट चेक करें,how to download ssc mts admit card 2022,ssc mts reasoning 2022,ssc mts math class 2022,ssc mts 2022 admit card,ssc mts admit card kaise download kare 2022,ssc mts english classes 2022

 जॉब. एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2020 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सूचना कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गयी है। एसएससी द्वारा 1 अक्टूबर को जारी की गयी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं क्वांटिटी सर्वेईंग और कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2020 अधिसूचना साथ-साथ एक नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को एसएससी जेई 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने फोटोग्राफ अपलोड करते समय दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इनमें से पहला है कि अपलोड की जा रही फोटो परीक्षा अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए; और दूसरा है कि फोटो लिये जाने की तिथि फोटोग्राफ पर अंकित होनी चाहिए। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उपरोक्त दोनो की सूचनाओं के लिए नोटिस उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये एक निर्देश के अनुपालन में जारी किया गया है।

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2020: इन विभागों में होनी है भर्ती

आयोग द्वारा जारी एसएससी जेई 2020 अधिसूचना के मुताबिक निम्नलिखित विभागों में ग्रुप बी जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। हालांकि, आयोग ने कुल रिक्तियों की संख्या की घोषणा अभी नहीं की है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा।

  • सीमा सड़क संगठन (BRO) – जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • सीमा सड़क संगठन (BRO) – जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)
    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) – जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) – जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • केंद्रीय जल और बिजली अनुसंधान स्टेशन – जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन – जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन – जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  • केंद्रीय जल आयोग – जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • केंद्रीय जल आयोग – जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  • गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना) – जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  • गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना) – जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • फरक्का बैराज परियोजना – जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • फरक्का बैराज परियोजना – जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • फरक्का बैराज परियोजना – जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  • मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) – जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस) – जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)
  • राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) – जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) – जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) – जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter