स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट ट्रैक में नील और आरोही को लेकर भी दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अक्षु और अभि नील और आरोही से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल करने वाले है। इसके बाद शो का ट्रैक और दिलचस्प होने वाला है।
अभि-नील होंगे आमने-सामने
शो में हमने देखा कि अभिमन्यु नील से पूछता है कि उसके और आरोही के बीच क्या चल रहा है। वह कहता है कि आरोही उसके लिए सही लड़की नहीं है। नील अभिमन्यु को रुकने के लिए कहता है। नील अभिमन्यु से कहता है कि आरोही एक बदली हुआ इंसान है और उसकी अनुपस्थिति में आरोही ने उनका साथ दिया।

अभिमन्यु नील से कहता है कि व्यक्ति का स्वभाव कभी नहीं बदलता। शो के अपकमिंग ट्रैक में नील और अभि इस बात को लेकर आमने-सामने आने वाले हैं।

पार्थ का कॉलर पकड़ेगा नील
अपकमिंग ट्रैक में जब बिरला परिवार को जब नील और आरोही के बारे में पता चलेगा तब पार्थ, नील को समझाएगा कि आरोही बहुत मतलबी है और वह उससे प्यार नहीं करती है।
लेकिन नील, आरोही के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनता है और पार्थ का कॉलर पकड़ लेगा। फिर अभिमन्यु बीच में आता है और नील उसके साथ चौंकाने वाली हरकत करता है।
अभिमन्यु को लगेगा शॉक
अभिमन्यु उसे समझाने की कोशिश करता है तो नील गुस्से में उसे भी धक्का मार देता है। यह देखकर अभिमन्यु को शॉक लगता है। वह सोचा है कि आज तक उसके इतने करीब रहने वाला उसका भाई उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है।
दूसरी तरफ अक्षरा ने भी आरोही और नील की शादी रोकने का फैसला कर लिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अब अभि और कैसे सब कुछ ठीक करते हैं।