सावी की इमोशनल स्पीच सुनने के बाद खुद से सवाल करेगा विराट, क्या अब साई उठा देगी सच से पर्दा?

स्टार प्लस के पॉपुलर शो में ‘गुम है किसी के प्यार में’ विनायक और सावी को लेकर मेजर ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स भी लगातार रोमांचक ट्विस्ट और प्लॉट के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में विनायक के पैरेंट्स को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। तो दूसरी तरफ अब विराट ने सावी की मदद करने का फैसला किया है। जिसके बाद शो में दिलचस्प मोड़ आ सकता हैं।

शो में हमने देखा कि पाखी साई और विराट ने मिलकर बच्चों को किडनैपर्स से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उसके बाद साईं को सावी से अलग होने के बारे में एक बुरा सपना आया जिसके बाद से साई सावी को लेकर और फिक्रमंद हो गई है।

इस बीच विराट साई को बताता है कि उसे और सावी को उसके और विनायक के साथ बहादुरी के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

देखने को मिला शॉकिंग ट्विस्ट
इसके अलावा विराट ने साई से राम-लीला नाटक के दौरान साईं के भावुक होने के बारे में भी सवाल जिसके बाद लिए झूठ बोलती है और विराट वहां से चला जाता है।

इधर, साई अपनी जल्द से जल्द एक नई नौकरी खोजने का फैसला करती है। इधर वीरता पुरस्कार के लिए साई और सावी का नाम लिस्ट में देखकर भवानी भड़क जाती है। अवॉर्ड फंक्शन में एक शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिलता है।

सावी ने की रिक्वेस्ट
सावी विराट से चौंकाने वाली रिक्वेस्ट करती है। वह इमोशनल स्पीच देते हुए कहती है कि उसने अपने पिता को नहीं देखा है लेकिन विराट उससे मिलता जुलता है और उससे अपना पिता बनने का अनुरोध करती है।

यह सुनकर हर कोई चौंक जाता है जबकि साई उसे मंच से दूर ले जाती है। साई सावी पर भड़क जाती है और फिर उसे उषा के साथ वापस घर भेज देती है।

विराट करेगा खुद से सवाल
शो के अपकमिंग एपिसोड में विराट खुद से सवाल करता हुआ नजर आएगा कि साई ने सावी को अपने पिता के बारे में क्यों नहीं बताया। वह सावी की मदद करने का फैसला करता है और उसके पिता को खोजने की घोषणा करता है।

विराट के इस फैसले के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सावी को पता चल जाएगा कि विराट उसके पिता हैं। इसके अलावा क्या साई खुद विराट को सच बताती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter