डिंपल के बाद क्या अब अनुपमा के साथ भी होगा कुछ गलत ? , शो में आने वाला है ये बड़ा मोड़ !

 

मुंबई : “अनुपमा” टीवी शो में अब बहुत सारे ट्विस्ट एक साथ आने वाले है जिसके बाद कहानी पूरी तरफ बदल जायेगी , फ़िलहाल कि स्टोरी में डिंपल के साथ हुए हादसे को लेकर दिखाया जा रहा है यहाँ पे डिंपल और निर्मित दोनों ही इस हादसे से बहार आने के प्रयास में लगे है वही अनुज अनुपमा इन दोनों कि हर संबभ कोशिश कर रहे है और उनका पूरा साथ दे रहे है

अब तक आपने देखा कि निमृत नहीं चाहता है कि डिंपी पुलिस में इस मामले को लेकर FIR दर्ज कराए क्योंकि वो अब डिंपल को स्वीकार नहीं कर पा रहा। लेकिन डिंपी ये चाहती है कि इन गुंडों को शक्त से शक्त सजा मिले पर अब निमृत सारे रिश्ते तोड़कर जाने लगता है और डिंपी उसे रोकती तक नहीं हैं। लेकिन अनुपमा और अनुज मिलकर डिंपी को इंसाफ दिलाने का काम करेंगे। फिलहाल के एपिसोड में अनुपमा डिंपी और निमृत को घर लेकर आ जाएंगे।

कपाडिया हाउस में रहेगी डिंपल : अनुज अनुपमा दोनों साथ में मिलकर ये फैसला लेते है कि डिंपी और निर्मित को साथ में घर पर लेकर चलना चाहिए तभी अनुपमा डिंपल – निर्मित को अपनी घर में रुकने के लिए लेकर आती है वही बरखा और अंकुश भी इस निर्णय से सहमत है कि उन्होंने सही काम किया यहाँ पर बरखा फिरसे अच्छा दिखाने का ड्रामा कर रही है ,

निमृत को है अपनी इज्जत का डर !
निमृत के मन में संशय है और उसको बार-बार घर की इज्जत का ख्याल आ रहा है उसको लगता है कि अब डिंपल उसके लायक ही नहीं है। वहीं इस बात को लेकर शाह हाउस में सभी लोग परेशान हो जाते हैं। पहले तो सभी लोग को ठीक लगा कि अनुपमा अनुज ने उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन बाद में जब उन्हें पता चलता है कि वो उनको अपने घर लेकर आ गए हैं तो बा और वनराज दोनों गुस्सा होते हैं। वहीं काव्या और किंजल दोनों अनुपमा का सपोर्ट करते हैं।

डिंपल को तड़पता छोड़ जाएगा निर्मित !
अनुज को महसूस होता है कि निमृत का व्यवहार बदला बदला है और ऐसे में वो कुछ सोच रहा है। नुपमा कहती है कि ये डर कुछ ही मिनट का हो। अनुपमा को डर है कि कहीं निमृत डिंपी को छोड़ न दे। आने वाले दिनों में अनुपमा का डर सही साबित होगा और निमृत डिंपी को छोड़ने का निर्णय लेगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamaa.show_1 (@anupama_show_1)

अनुपमा के साथ भी होगा कुछ गलत : अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा को धमकी मिलती है यहाँ उन से यह बोला जाता है कि डिंपल का साथ छोड़ दो और इस मामले से बहार हो जहॉ लेकिन वो उन कि बात नहीं मानते तब कुछ लोग दोबारा अनुपमा पर हमला करने वाले हैं। वही अब देखना दिलचस्प होगा कि कहानी में कोनसा ट्विस्ट आने वाला है।

बा अनुपमा को देती है ये चेतावनी : शो में आगे दिखाया जाएगा कि जैसे ही बा को पता चलता है कि अनुपमा और अनुज, डिंपल व निर्मित को घर ले आए हैं, वह चिंता में पड़ जाती हैं। इतना ही नहीं, बा पूरे परिवार के साथ कपाड़िया हाउस पहुंचकर अनुपमा को इस मामले से बहार होने के लिए बोलती हैं और कहती हैं, “कहीं तेरी इस लड़ाई में हमारा पूरा घर ना बर्बाद हो जाए।”

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter