CM ने रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण : बोले – काम में आएगी तेज़ी,जनता को जल्द मिलेगी ट्रेफ़िक जाम से मुक्ति

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद तुमगांव रोड के रेलवे ओवर ब्रिज  का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर  गृह व ज़िले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद  विनोद चंद्राकर साथ थे।

बहुप्रतीक्षित तुमगांव ओवरब्रिज आम जनता के लिए बेहद जरूरी था। इस रेलवे सेतु के बन जाने से शहर वासियों को लगातार लगने वाले ट्रेफ़िक जाम व आने जाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। ज़िले की जनता ख़ासकर तुमगाँव की ओर से और महासमुंद की ओर से रोज़ आने-जाने वाली जनता को सरल,सुगम मार्ग मिलेगा। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद के कारण जाम की स्थित बन जाती थी । रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से उन्हें इससे निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
 मुख्यमंत्री श्री बघेल
तुमगांव रेलवे ओवरब्रिज बनजाने से महासमुंद की क़रीबन 35 हजार से ज़्यादा आबादी को सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 40 करोड़ की लागत से बन कर तैयार होगा। इसमें भू-अर्जन की राशि शामिल नही है ।वह राशि अलग से है। ओवरब्रिज कुल लंबाई 616 मीटर एवं चौड़ाई 15 मीटर है। रेलवे क्रॉसिंग से महासमुंद की ओर 294 मीटर एवं तुमगांव की ओर 248 मीटर एवं रेलवे क्रॉसिंग की लंबाई 74 मीटर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देर शाम महासमुंद क्षेत्र में 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। महासमुंद सर्किट हाऊस में आयोजि इस कार्यक्रम में 30 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपए के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास और 106 करोड़ 12 लाख 28 हजार रुपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव  विनोद चंद्राकर भी उपस्थित थे।

भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और नवीन कार्य शामिल हैं। लोकार्पण कार्यों में स्विंगपूल, प्रवेश द्वार सिरपुर, मिनी स्टेडियम फ़ारेस्ट ग्राउंड, मांगलिक भवन, चौपटी एवं बाज़ार निर्माण, आदि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने  प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सिरपुर और ग्राम शेर में आम जनता से भेंट-मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!