ग्लोबल इनवेस्टर समिट में दो दिन में होंगे 19 सत्र : देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे सत्रों में

इंदौर : इंदौर में 11 एवं 12 जनवरी को होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर समिट में विभिन्न विषय पर 19 समानांतर सत्र होंगे। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इन सत्रों में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे। दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर समिट का शुभारंभ 11 जनवरी को सुबह 10:30 बजे होगा। इसके बाद समानांतर सत्र होंगे। पहले दिन दोपहर 2 बजे से 5 समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एण्ड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एण्ड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से टेक्सटाईल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा।

समिट के पहले दिन ही शाम 4 से 5:30 बजे तक आई.टी., पर्यटन, लॉजिस्टिक एण्ड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट विषय पर सत्र होंगे। विशेष सत्र ऑटो मोबाइल एण्ड ऑटो कम्पोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से 6 बजे के बीच होगा।

समिट के दूसरे दिन निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्यप्रदेश से निर्यात की संभावनाएँ, सामाजिक बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्यप्रदेश कम्पलीट बिजनेस साल्यूशन और इण्डिया तथा इज़राइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर चर्चा होगी। इसी दिन दोपहर 12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की 5 ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्यप्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्यप्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी।

दूसरे दिन दोपहर 2 से 3 बजे के बीच विशेष सत्र में मध्यप्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन सत्र दूसरे दिन 12 जनवरी को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से होगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!