गमी में शामिल हो लौट रहे एसएएफ जवान की बाइक आवारा पशु से टकराई, मौत
 दतिया. भांडेर अनुभाग के ग्राम तिलेरा निवासी एसएएफ जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एसएएफ आरक्षक अमर सिंह दिनकर पुत्र कन्हैया लाल निवासी तिलेरा अपने भतीजे मलखान दिनकर पुत्र गोरे लाल के साथ बाइक पर सवार होकर भांडेर के काजीपाठा निवासी अपनी चाची पानकुंवर पत्नी मंशाराम दिनकर के यहां गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जब वे लहार रोड िस्थत अंजनी माता मंदिर मार्ग के पास पहुंचे तो वहां आवारा पशु से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में जहां अमर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं मलखान गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए भांडेर अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत हाेने के कारण उसे मेडिकल दतिया रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार रात 10 से 11 बजे के बीच की बताई जाती है। मृतक अमर सिंह का मंगलवार को भांडेर में पीएम हुआ। उनके स्वजनों के मुताबिक मृतक अमर सिंह 16 नवंबर को भोपाल से घर वापिस आए थे और 18 नबंवर को उन्हें वापिस ड्यूटी पर लौटना था। वह भोपाल में बल्लभ भवन गेट नं 3 पर पदस्थ थे। मृतक के परिवार में चार लड़के हैं जिनमें एक का विवाह हो चुका है तथा दूसरे का विवाह पक्का करने की तैयारी चल रही थी। शेष दो पुत्र नाबालिग हैं। इस मामले में भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter