गरीब व परेशान लोगों का आवेदन मिलने पर तत्काल करें निराकरण,कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
दतिया. अगले हफ्ते तक लंबित प्रकरणों में शत प्रतिशत प्रगति चाहिए । यदि प्रकरणों के निपटाने मंे किसी प्रकार की भी परेशानी आ रही हो तो विभागीय अधिकारी मेरे पास आकर प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर सकते है। यह निर्देश कलेक्टर संजय कुमार ने मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा के दौरान मौजूद अधिकारियों को दिए।

उन्होंने समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहाकि अभी तक जिन प्रकरणों पर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है और वह लंबे समय से लंबित है उन्हें त्वरित गति से निराकरण करें। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी प्रकरण निपटाने में लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर कुमार ने कहाकि शासन की इच्छा है कि किसी भी गरीब व परेशान का आवेदन कार्यालय में आने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए। जो आवेदन टीएल में मार्क है उनका विशेष तौर पर निराकरण किया जाए । इसी प्रकार सीएम हैल्प लाईन, शासन से प्राप्त पत्रों एवं न्यायालयीन प्रकरणों को भी गंभीरता से लेकर सभी अधिकारी निराकरण करें। उन्होंने प्रभारी खाद्य अधिकारी शिवांगी जोशी को निर्देश दिए कि नियमित रूप से राशन दुकानों की जांच करें जिससे कालाबाजारी न हो।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter