मुंबई : TRP में सबसे हिट शो “यह है चाहतें” में फिर एक बार नया ट्विस्ट आने वाला है जहा इस बार कहानी का ये नया मोड़ दर्शको को बेहद पसंद आयेगा , हालांकि सीरियल में मनोरंजन का डबल तड़का लगने वाला है जो वर्त्तमान की कहानी को पूरी तरह बदल देगा। आपको शो के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत नयन प्रेम को गार्डन में ले आती है। वह सम्राट और ग्राहकों से कहती है कि वह उनके लिए नाश्ता लेकर आई है। नयन सम्राट को पति देव कहती है। लेकिन कुछ देर बाद नयन बिना किसी को बताए वहां पटाखे जलाती है। इसकी आवाज़ सुनकर सब लोग हैरान रह जाते हैं।फिर क्लाइंट सम्राट पर चिल्लाते हैं और डील कैंसिल कर देते हैं और वहां से चले जाते हैं।
सम्राट को आया नयनतारा पर गुस्सा
नयनतारा और प्रेम दोनों हसने लगते है । सम्राट नयनतारा को एक बच्चे की तरह नौटंकी करने के लिए फटकार लगता हैं। नयन कहती है कि अब प्रेम ठीक से गार्डन में खेल सकता है। ये डील के कैंसिल होने के बाद सम्राट बहुत गुस्सा हो जाता है वो उसे बताता है कि उसे उसकी वजह से हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सम्राट कहता है कि वह उसे और प्रेम को इस चीज़ के लिए कभी माफ़ नहीं करेगा अंदर चला जाएगा। प्रेम नयनतारा से कहता है कि सम्राट गुस्से में है। नयन उससे कहती है कि वह सम्राट को संभाल लेगी।
ईशानी मोहित को इस बात का डर
वही दूसरी तरफ ईशानी मोहित से कहती है कि आज कुछ गलत नहीं होना चाहिए। मोहित उसे भरोसा दिलाता है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। वे कैब में बैठ जाते हैं। रेवती का आदमी अपने ट्रक में कैब का पीछा करता है। इस बीच, प्रेम नयनतारा से कहता है कि डोसा टेस्टी था। नयनतारा उसे रेस्ट करने के लिए कहती है। प्रेम वही सो जाते हैं।
मोहित ईशानी की जान को है ख़तरा
मोहित ईशानी से कहता है कि उसे अब खुश होना चाहिए कि वो दोनों दूसरी शादी कर रहे है। मोहित का कहना है कि वह तलाक के बजाय मौत को चुनेंगे। ईशानी उससे कहती है कि वे साथ जिएंगे और मरेंगे। वह देखता है कि ट्रक उनका पीछा कर रहा है और वह ईशानी को इसके बारे में बताता है। उसे पता चलता है कि रेवती को पता चल गया था कि वे शिमला में हैं। वह ईशानी से कहता है कि रेवती उन्हें मारना चाहती है। वह ड्राइवर को तेजी से गाड़ी चलाने के लिए कहता है।
सम्राट ने ऐसे लिया अपना बदला
इधर घर में सम्राट नयन को सोते हुए देखता है। और वह नयनतारा और प्रेम के चेहरे पर मूंछें ड्रा करता है। वह सोचता है कि यह नार्मल मार्कर नहीं है। बाद में, नयनतारा जाग जाती है और वह प्रेम की मूंछें देखती है। उसने नोटिस किया कि उसकी भी मूंछें और दाढ़ी हैं। सम्राट वहां आता है और उन पर हंसता है। नयनतारा समझ जाती है कि इसके पीछे उसका हाथ है। वह उससे कहता है कि यह उसका बदला है।
रेवती का प्लान हुआ सफल
रेवती का आदमी कैब ढूंढता है और उसे टक्कर मार देता है। और टैक्सी चट्टान में गिर गई। वह कहता है कि उसने रेवती का काम पूरा कर दिया। वह कैब ब्लास्ट रिकॉर्ड करता है और रेवती को वीडियो भेजता है।
नयन ने सम्राट को कराया कुछ याद !
प्रेम नयनतारा से पूछता है कि वह इस चेहरे के साथ स्कूल कैसे जा सकता है। नयनतारा उससे कहती है कि वह इसे साफ कर देगी। सम्राट ने खुलासा किया कि उसने नार्मल मार्कर का उसे नहीं किया था, इसलिए वे इसे हटा नहीं सकते क्योकि ये परमानेंट मार्कर है। नयनतारा ने अपना चेहरा धोया लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रेम कहता है कि सब उसका मजाक उड़ाएंगे। नयनतारा ने सम्राट को याद दिलाया कि उसने राघव से कहा था कि वह उसे रीयूनियन पार्टी में ले जाएगा। सम्राट सोचता है कि वह नयनतारा को इस तरह नहीं ले सकता।
पुलिस ने किया दुर्घटना का खुलासा
पुलिस को ईशानी का पहचान पत्र कैब में मिला। रेवती के आदमी ने रेवती को सूचित किया कि ईशानी और मोहित दोनों की मृत्यु हो गई है। सम्राट नयनतारा से कहता है कि उसका अपमान नहीं होगा।
प्रीकैप – सम्राट नयनतारा को रीयूनियन पार्टी में ले जाता है। मानसी सम्राट से पूछती है कि उसका टच अभी भी उसे प्रभावित करता है। पुलिस ईशानी के एक्सीडेंट के बारे में मालती को बताती है।