दतिया को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य : कलेक्टर ने विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कहा, प्रोजेक्ट मैनेजर राय ने सभी कार्यों की दी जानकारी

Datia news : दतिया । दतिया में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने शुक्रवार शाम कलेक्टर संजय कुमार उन स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन राय, गृहमंत्री के निज सचिव भगवत कुमार साहू, इंजीनियर एवं राजस्व अमला मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय कुमार ने नए सर्किट हाउस, बस स्टैंड काम्प्लेक्स निर्माण, इंडोर स्टेडियम, टाउनहाल, बस स्टैंड सहित तथा बग्गीखाने में बन रहे काम्पलेक्स आदि निर्माण कार्यों काे देखा।

इस मौके पर कलेक्टर ने कहाकि सभी निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। ताकि शहरवासियों को इनका समुचित लाभ मिल सके। कलेक्टर ने सर्किट हाउस में खड़े किए जा रहे आरसीसी पिलर सहित वहां के निर्माण कार्य का भी बारीकी से अवलोकन किया।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने विस्तार से दी जानकारी : कलेक्टर संजय कुमार के निरीक्षण के समय मौजूद समदडिया ग्रुप के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन ने उन्हें सभी साइडों पर कार्यों संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों के डिजाइन और कार्य प्रगति के बारे में भी बताया।

कलेक्टर ने दतिया किला चौक पर सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य को भी देखा। इस दौरान कलेक्टर ने कहाकि दतिया निवासियों को सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक नया बस स्टैंड मिलेगा। जिससे यात्रियों को आने-जाने एवं ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहाकि नए इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए भी सर्व सुविधा उपलब्ध रहेगी।कलेक्टर ने बताया कि आगामी समय में न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों के लिए पचास आवास भी बनाए जाना प्रस्तावित है। हमारा लक्ष्य है कि दतिया शहर को अत्याधुनिक और विकसित शहर के रूप में तैयार किया जाए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!