यूथ महापंचायत में मेडिकल कॉलेज के छात्र एवं चिकित्सा शिक्षक हुए शामिल : वर्चुअल माध्यम से आयोजन में निभाई सहभागिता

Datia news : दतिया । गुरुवार 23 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ महापंचायत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं ने उत्साह से सहभागिता की।

इधर दतिया में भी मेडिकल कॉलेज के डीन डा. दिनेश उदैनिया के निर्देशानुसार मेडिकल कालेज की छात्र छात्राओं एवं चिकित्सा शिक्षक भी उक्त कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

उक्त कार्यक्रम को अधिष्ठाता डा.उदैनिया द्वारा छात्रों के लिए ज्ञान वर्धक बताया। कार्यक्रम के क्रियांवयन की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं ओएसडी डा.पहराम अधिकारी, डा.अभिषेक शर्मा, डा.शुभांशु गुप्ता, डा.अपूर्व त्रिपाठी द्वारा निभाई गई, कार्यक्रम में काफी संख्या में चिकित्सा छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए।

उक्त जानकारी देते हुए मेडिकल कालेज के जनसंपर्क अधिकारी डा.मुकेश शर्मा ने बताया कि युवा महापंचायत को लेकर मेडीकल की छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव भी रखे। इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी सकारात्मक विचार देखने को मिले। आयोजन में सभी ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!