महिला को ब्लेकमेल कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित कर रहा था मनमानी

Datia news : दतिया। महिला को ब्लेकमेल कर उससे दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पीड़िता को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। इस मामले में पीड़ित महिला ने सेवढ़ा थाने में युवक के विरुद्ध शिकायती आवेदन दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

जानकारी के अनुसार भिंड जिले के अमायन हाल सेवढ़ा निवासी महिला का अपने पति से तलाक काे लेकर मामला चल रहा है। इस दौरान महिला सेवढ़ा में किराये से निवास कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात भिंड जिले के मेहरा रौन निवासी पवन चौहान नामक युवक से हुई।

युवक ने महिला के उसके पति से अलग होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर कुछ अश्लील वीडियो भी बना लिए। इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित महिला के साथ मनमानी कर रहा था।

इस बात से परेशान होकर पीड़ित महिला ने सेवढ़ा थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 33 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। आरोपित का नाम रिंकू उर्फ राजकुमार कुशवाहा पुत्र लालाराम कुशवाहा निवासी भांडेरी फाटक खिन्नी वाला बाग दतिया को उक्त सजा सुनाई गई। मामले की पैरवी संचिता अवस्थी द्वारा की गई। उक्त प्रकरण बड़ौनी थाने में पंजीबद्ध किया गया था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter