भाभी की जान लेकर फरार हुआ देवर पुलिस ने पकड़ा : गांव के मंदिर से भागने की फिराक में था आरोपी

Datia News : दतिया। थरेट पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विजय लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या और बलवे के मामले में फरार तीन हजार रुपये के इनामी सतेंद्र गुर्जर पुत्र कदम सिंह गुर्जर निवासी परसोंदा गुर्जर को गिरफ्तार किया गया हैै। आरोपित पर अपनी भाभी की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था।

गत 17 मार्च को फरियादी हाकिम सिंह गुर्जर पुत्र जहार सिंह गुर्जर निवासी जैतपुरा थाना धीरपुरा ने अपनी लड़की बब्बू राजा गुर्जर पत्नी रामकिंकर गुर्जर की हत्या उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा करने की रिपोर्ट थरेट थाने में दर्ज कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना थरेट पर पांच आरोपितों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान ही मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई के उक्त अपराध का फरारी इनामी आरोपित सतेंद्र गुर्जर, परसोंदा गुर्जर के रामजानकी मंदिर के पास खड़ा है। जो कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर पुलिस ने दविश दी। जहां आरोपित सतेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस पूछतांछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को न्यायालय सेवढ़ा में पेश किया गया।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय लोधी थाना प्रभारी थरेट, एएसआई प्रेम सिंह इंदौरिया, प्रआर रामजी शरण शुक्ला, भानु दुबे, विवेक शर्मा, महिला आरक्षक नीतू की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter