अकादमी के खिलाड़ियों को मिलेगा सप्ताह में एक दिन मिलेट भोजन : खेल मंत्री , 1 से 15 मई तक होंगे वाटर स्पोर्टस टेलेंट सर्च

 

भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित सभी खेल अकादमी के खिलाड़ियों को सप्ताह में एक दिन मिलेट भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सिंधिया मंगलवार को भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में वाटर स्पोर्टस अकादमी की समीक्षा कर रही थी।

खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार हमने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मिलेट फसलों को पोषण अनाज का दर्जा दिया गया है और खिलाड़ियों को पोषण से भरपूर खाना उनके खेल को निखारने में सहायक होगा। इन फसलों के अनाज में आयरन, कैल्शियम, फायबर आदि से भरपूर होते है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित अलग-अलग विधाओं की खेल अकादमियों में खिलाड़ियों को उनके खेल के हिसाब से डाइट तय की गई है। न्यूट्रीशनिष्ट की देख-रेख में खिलाड़ियों को भोजन दिया जाता है।

1 से 15 मई तक होंगे वाटर स्पोर्टस टेलेंट सर्च : खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वाटर स्पोर्टस अकादमी की समीक्षा करते हुए कहा कि अकादमी के लिए पहले चरण में 1 से 15 मई के मध्य लगभग 25 जिलों में टेलेंट सर्च किया जाए। टेलेंट सर्च से जिन जिलों से ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन होगा उस आधार पर वहाँ फीडर सेंटर खोलने पर विचार किया जायेगा।

मंत्री सिंधिया ने कहा कि टेलेंट सर्च के दौरान आईक्यू टेस्ट, ऐज केटेगरी के अनुसार फिजिकल टेस्ट आदि भी करें। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। नए बच्चों के प्रशिक्षण के लिए सीनियर खिलाड़ियों की मदद लें। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता, वाटर स्पोर्टस अकादमी की प्रशिक्षक उपस्थित थे।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!