थाना प्रभारी ने किया ग्राम घुघसी में ग्रामीणों से जनसंवाद
दतिया। सर्दी सीजन में चाेरियों की वारदात बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में ग्रामवासी सतर्क रहें और संदिग्धों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि थाना क्षेत्र में इस तरह की वारदातें न हो सके। यह बात बडोनी थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने गुरूवार को थाना क्षेत्र के ग्राम घुघसी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जनसंवाद के दौरान कही।
इस दौरान थाना प्रभारी शर्मा ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि पुलिस का सहयोग करें। साथ ही ग्राम रक्षा समिति से जुड़कर पुलिस के कदम से कदम मिलाकर कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहाकि गांव में किसी भी अनजान आदमी या संदिग्ध के ग्राम में आने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस दें ताकि कोई चोरी चपाटी की वारदात न हो सके। उन्होंने कहाकि पुलिस हमेशा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस ओर ग्रामीण भी सहयोगात्मकरहें।
